एक पुणे तो दूसरा अमेरिका में... अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर भद्दे पोस्ट करने वालों की लोकेशन आई सामने

सिमर चावला

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:00 PM)

Aditi Yadav Case: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक तस्वीरें प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है.

Akhilesh Yadav and  Aditi Yadav

Akhilesh Yadav and Aditi Yadav

Google CTA

 Akhilesh Yadav Daughter Case: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक तस्वीरें प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. इस मामले में दर्ज मुकदमे के बाद साइबर सेल और पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच में जुटी हुई हैं. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें...

तीन आरोपियों में एक पुणे का ऑटो चालक

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें से एक की पहचान महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले एक ऑटो चालक के रूप में हुई है. वहीं दूसरे आरोपी की लोकेशन अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में पाई गई है. तीसरे आरोपी के संबंध में भी तकनीकी जांच जारी है. पुलिस सभी आरोपियों की ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है.

फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

बताया जा रहा है कि फेसबुक पर संचालित कुछ अकाउंट्स के जरिए अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं और उनकी कथित रूप से गलत एवं भ्रामक तस्वीरें साझा की गई थीं. मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि जांच सभी तकनीकी और कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

मेटा को भेजा गया ई-मेल

जांच के दौरान साइबर सेल ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा के अमेरिका स्थित मुख्यालय को ई-मेल भेजकर संबंधित अकाउंट्स की यूजर आईडी, आईपी एड्रेस, लॉगिन गतिविधियों और अन्य तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. हालांकि अभी तक मेटा की ओर से पुलिस को आवश्यक सूचनाएं प्राप्त नहीं हुई हैं.

सीएम के सख्त रुख के बाद बढ़ी हलचल

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सख्त रुख अपनाने के बाद मामले में हलचल और बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि "नागेश्वर" नाम के एक फेसबुक अकाउंट से सार्वजनिक रूप से माफी भी पोस्ट की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी.