UP में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट पर सरकार, जानें क्या है तैयारियां और इससे बचने के उपाय भी

कुमार अभिषेक

• 07:29 AM • 26 Jul 2022

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स को लेकर सूबे की योगी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. इस संबंध में स्वास्थ महानिदेशालय ने निर्देश जारी…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स को लेकर सूबे की योगी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है.

इस संबंध में स्वास्थ महानिदेशालय ने निर्देश जारी कर सभी अस्पताल प्रभारियों को गाइडलाइन्स भेज दी हैं.

साथ ही Covid अस्पतालों में 10-10 बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सूजे हुए लिम्फड नोड, सिरदर्द, मांसपेशियों में थकावट, गले में खराश और खांसी मंकी पॉक्स के सामान्य लक्षण हैं.

अगर आपके किसी परिचित को मंकि पॉक्स है, तो उसे आप आइसोलेट करें और उससे दूरी बनाकर रखें.

संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह मास्क से और त्वचा के घावों को चादर या गाउन से ढकना चाहिए.

साबुन और पाने या सैनिटाइजर का उपयोग करके हाथों की स्वच्छता बनाए रखें.