इटावा: इन शौचालयों की तस्वीर देखिए और सरकार से पूछिए कि इनमें कोई शौच के लिए कैसे जाएगा?

अमित तिवारी

• 04:53 AM • 02 Jun 2022

इटावा जिला 15 अगस्त, 2018 को ओडीएफ घोषित हुआ था. अब जिले में ओडीएफ प्लस की तैयारी शुरू हो गई है. मगर प्रशासन के बड़े…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

इटावा जिला 15 अगस्त, 2018 को ओडीएफ घोषित हुआ था. अब जिले में ओडीएफ प्लस की तैयारी शुरू हो गई है.

मगर प्रशासन के बड़े दावों के बीच चौबिया थाना क्षेत्र के बारालोकपुर ग्राम पंचायत की हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है.

खबर है बारालोकपुर के ग्रामीण खेतों में शौच क्रिया के लिए जाते हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि जो सामुदायिक शौचालय बना हुआ है, उसमें हर समय ताला लगा रहता है, इसलिए वे लोग मजबूरी के कारण खेतों में शौच के लिए जाते हैं.