यह वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाइजीरियाई छात्र अयूबा की है. अयूबा ने वार्षिक कार्यक्रम में स्टूडेंट यूनियन सचिव पद के लिए भाषण दिया जिसमें उन्होंने हॉस्टल में एसी, वाशिंग मशीन और तीन समय की चाय जैसी सुविधाओं की मांग की. उनका भाषण थ्री इडियट्स फिल्म के मशहूर डायलॉग की तरह ड्रामेटिक था और इसे उनके साथी छात्रों ने लिखा था. अयूबा की हिंदी बोलने की क्षमता और उनका बेबाक अंदाज सभी को पसंद आया.
ADVERTISEMENT
अयूबा नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट से हैं और वर्तमान में अमू में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. उनकी यह स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बनी है. उन्होंने बताया कि हॉस्टल की गर्मी और सुविधाओं में सुधार के लिए यह भाषण उन्होंने अपने दोस्तों की सहायता से तैयार किया.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगभग 30 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं जिनमें अफ्रीकी छात्र भी काफी संख्या में हैं. अयूबा का यह प्रयास छात्रों के हितों को बेहतर करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. उनकी एक्टिंग और भाषण में जो मजाकिया अंदाज था, उसने वीडियो को और भी लोकप्रिय बना दिया.
ADVERTISEMENT









