पिता की अर्थी को कंधा देते हुए बुरी तरह रो पड़े रिंकू सिंह, देखने वाला हर कोई हो गया इमोशनल

Rinku Singh's Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया.अंतिम विदाई के दौरान रिंकू सिंह अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और पिता की अर्थी को कंधा देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े.

Rinku Singh Father last journey

गौरव कुमार पांडेय

27 Feb 2026 (अपडेटेड: 27 Feb 2026, 03:06 PM)

follow google news

Rinku Singh's Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया. अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय रिंकू सिंह के सब्र का बांध टूट गया और वे बुरी तरह बिलख पड़े. जिस पिता ने जीवन भर कंधे पर भारी सिलेंडर ढोकर रिंकू को क्रिकेट के शिखर तक पहुंचाया आज उसी बेटे ने नम आंखों से पिता की अर्थी को कंधा दिया. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं जिसमें रिंकू सिंह पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

पिता को कंधा देते हुए टूटे रिंकू सिंह

अलीगढ़ स्थित आवास से जब खानचंद्र सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो रिंकू सिंह सबसे आगे अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए. सिर पर ब्लू रंग की टोपी पहने और चेहरा झुकाए रिंकू सिंह लगातार रो रहे थे. वे अपने पिता के बेहद करीब थे और अंतिम सफर के दौरान उनकी हालत देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.

20 मिनट पहले पहुंचे घर

रिंकू सिंह अपने पिता के पार्थिव शरीर के अलीगढ़ पहुंचने से करीब 20 मिनट पहले ही घर पहुंच गए थे. घर के बाहर भारी भीड़ और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था. रिंकू के साथ उनके बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी अर्थी को कंधा देकर आगे बढ़ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता की अंतिम यात्रा के दौरान रिंकू सिंह के साथी खिलाड़ी, प्रशंसक और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. हर कोई उस महान पिता को नमन करने पहुंचा था जिसने अभावों के बीच भारत को एक चमकता हुआ सितारा दिया.