यूपी में होली पर किस-किस दिन होगी छुट्टी? त्योहार से पहले ही सीएम योगी ने कर दिए ये दो बड़े ऐलान

Holi Holidays 2026:सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों को होली का बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, त्यौहार से पहले सभी कर्मियों का वेतन उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने 3 दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया है.

Holi Holiday 2026

कुमार अभिषेक

• 01:06 PM • 27 Feb 2026

follow google news

Holi Holidays 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर दी है. सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों की जेब खाली नहीं रहेगी और उन्हें त्यौहार से पहले ही सैलरी दे दी जाएगी. इसके साथ ही होली के लिए 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. इस बार होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

यह भी पढ़ें...

त्योहार से पहले अकाउंट में आएगा पैसा

सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए राज्य के सीएम योगी गुरुवार देर रात ही वापस लौटे हैं. उन्होंने तुरंत आकर लाखों कर्मचारियों को लेकर दो बड़े निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में दे दिया जाए. सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान सीएम योगी ने होली के लिए 3 दिन की छुट्टी का ऐलान भी किया है. बता दें कि ये छुट्टियां 2 मार्च यानी सोमवार से शुरू हो रही हैं. ऐसे में अगर रविवार की छुट्टी को ऐड किया जाए तो कुल मिलाकर कर्मचारियों को 4 दिन का अवकाश मिलने वाला है. 

कब है होली?

पंचांग के अनुसार इस बार पूरे देश में 4 मार्च, बुधवार को रंग वाली होली यानी धुलंडी खेली जाएगी. रंगभरी एकादशी 27 फरवरी यानी आज है. वहीं  28 फरवरी यानी कल मसान होली खेली जाएगी. बता दें कि मणिकर्णिका घाट पर मनाई जाने वाली मसान होली अपने आप में बेहद खास होती है. इस दिन भगवान शिव के भक्त चिता की राख को हवा में उड़ाकर होली मनाते हैं और मृत्यु को भी जीवन के एक सत्य के रूप में स्वीकार करते हुए उसे उत्सव में बदल देते हैं.