एक शख्स ने DJ पर चला दिए बवालिया जातिवादी गाने! अलीगढ़ में दलित बारात पर पथराव केस में अब ये पता चला

शिवम सारस्वत

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 01:36 PM)

UP News: अलीगढ़ में दलित बारात को लेकर हंगामा हुआ है. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस पूरे कांड को लेकर कई सनसनीखेज बातें पता चली हैं.

Aligarh, Aligarh News, Aligarh Police, Aligarh Dalit wedding procession attacked, Aligarh Dalit Thakur dispute, UP News, UP Viral News, अलीगढ़, अलीगढ़ न्यूज, अलीगढ़ पुलिस, अलीगढ़ दलित बारात पर हमला, अलीगढ़ दलित ठाकुर विवाद, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: अलीगढ़ के सुनाना गांव में दलित समाज की बारात पर हुआ कथित पथराव का मामला सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है. इसपर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी घटना को लेकर सख्त बयान दिया है. इसी बीच अब इस केस को लेकर पुलिस का बयान सामने आ गया है और सारा मामला साफ हो गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस जांच में सामने आया है कि दलित समाज की बारात गुजर रही थी.  तभी वहां किसी ने जातिगत उत्तेजना उजागर करने के लिए गाना बजा दिया. इसका वहां के लोगों ने विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई.

डीजे पर चलवा दिया गया जाति सूचक गाना 

इस मामले में डीजे संचालक किशन पाल बघेल ने भी केस दर्ज करवाया है. किशन पाल बघेल ने  बताया, बारात निकल रही थी. तभी वहां कुछ अज्ञात लोग आ गए. उन्होंने डीजे की लीड छीनकर अपने मोबाइल पर लगा ली और फिर जाति सूचक गाने बजाए जाने लगे.  किशन पाल बघेल ने पूछताछ में बताया, हमने मना भी किया. मगर वह लोग फिर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी देने लगे. बता दें कि इस मामले में किशन पाल बघेल ने भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

मामले में एक एफआईआर दलित परिवार की तरफ से भी लिखवाई गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि बारात को रोककर अज्ञात लोगों ने मारपीट की और तोड़फोड़ की.  इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत केस दर्ज किया है. 

तीसरी एफआईआर रिंकु शर्मा ने लिखवाई

बता दें कि मामले में तीसरी एफआईआर रिंकु शर्मा की तरफ से लिखवाई गई है. इसके मुताबिक, बारात के दौरान डीजे पर जाति सूचक गाने बजाए गए. इसका विरोध किया गया. इसके बाद गांव के रहने वाले सचिन, शिवम कई अज्ञात युवकों ने उनके साथ मारपीट की और घरों में तोड़फोड़ की. 

बता दें कि मामले में एक एफआईआर उपद्रवी तत्वों के खिलाफ वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना जवां की तरफ से भी दर्ज करवाई गई है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने ये बताया

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने बताया, पुलिस को जानकारी मिली थी की बारात में गाने को लेकर विवाद हुआ है. मौके पर फौरन पुलिस पहुंची और शांति स्थापित की गई. इसके बाद बारात को उसके स्थान तक पहुंचा दिया गया. मामले की जांच की गई तो सामने आया कि बारात में एक शख्स द्वारा मोबाइल पर डीजे पर जातिगत उत्तेजना उजागर करने के लक्ष्य से एक गाना बजाया गया था. इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद सुलझाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसने भी ये किया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल गांव में शांति है. मगर पुलिस फोर्स में मौजूद है. पुलिस मामले में शामिल शख्स की तलाश कर रही है.