UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यौन शोषण केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में भी यौन शोषण की बात सामने आई है. दूसरी तरफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लगातार इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं और अपने खिलाफ साजिश रचाए जाने का दावा कर रहे हैं. इसी बीच अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील को भी धमकी मिली है.
ADVERTISEMENT
बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. वाराणसी कोर्ट के वरिष्ठ वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को मोबाइल पर मैसेज आया है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. मैसेज में कहा गया है कि बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी.
मचा हड़कंप
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कैंट व इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे और वकील से बात की. वरिष्ठ वकील श्रीनाथ त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस बारे में जिला जज वाराणसी को एक संदेश भेजा है.
कोर्ट परिसर की कराई गई जांच
बता दें कि वकील की सुरक्षा को देखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वायड व डॉग स्क्वायड टीम ने कोर्ट परिसर की जांच की है. जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट हैरान करने वाली
बता दें कि इस पूरे मामले की शिकायत आशुतोष महाराज नाम के शख्स ने की थी. फिर कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित बटुकों की मेडिकल जांच करवाई थी.
बता दें कि पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण-उत्पीड़न की पुष्टी हुई है. मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़ित बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किया गया है. उनके साथ जबरदस्ती की गई है.
ADVERTISEMENT









