शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केस: बटुकों का यौन उत्पीड़न हुआ, मेडिकल रिपोर्ट में सामने आ गई ये बातें

आशीष श्रीवास्तव

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 12:06 PM)

UP News: शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद केस में पीड़ित बटुकों की मेडिकल जांच करवाई गई थी. अब मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हो गया है. रिपोर्ट में बटुकों के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है.

swami Avimukteshwaranand, swami Avimukteshwaranand news, swami Avimukteshwaranand case, sexual expliotation, Prayagraj controversy, Shankaracharya dispute, Avimukteshwaranand allegations, batuk case, POCSO case UP

UP News

Google CTA

UP News: यौन शोषण के आरोपों में फंसे शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि पीड़ित बटुकों की मेडिकल जांच करवाई गई थी. अब मेडिकल रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में जो सामने आया है, वह काफी हैरान कर देने वाला है. पीड़ित बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण-उत्पीड़न की पुष्टी हुई है. मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि पीड़ित बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किया गया है. उनके साथ जबरदस्ती की गई है. 

पीड़ित बटुकों ने ये बताया

बता दें कि पीड़ित बटुकों ने इस मामले में कई सनसनीखेज आरोप शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद और उनसे शिष्य पर लगाए हैं. 2 बटुकों का आरोप है कि गुरु दीक्षा के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया गया था. उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गई थीं. पीड़ित बटुकों का आरोप है कि उन्हें दूसरे के सामने पेश किया जाता था फिर उनके साथ गंदे काम किए जाते थे. पीड़ित बटुकों का आरोप है कि 20 अन्य बटुक भी हैं, जिनको इस तरह से प्रताड़ित किया गया है. 

पीड़ित बटुकों का ये भी कहना है कि मठ परिसर में बाहरी लोग भी आते-जाते थे. इसमें प्रभावशाली और सफेदपोश लोग भी थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें चुप रहने की धमकी दी गई. 

आपको बता दें कि आशुतोष महाराज नाम के शख्स ने शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद की तरफ से सारे आरोप खारिज किए जा चुके हैं.