UP News: हिमाचल प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों एक प्रशासनिक आदेश ने हलचल पैदा कर दी है. यह मामला 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह से जुड़ा है. बार-बार छुट्टी पर रहने के कारण विभाग ने उनके चार्ज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अदिति सिंह की का चार्ज अब उनके एक जूनियर को दे दिया गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर अदिति सिंह की जमकर चर्चा है. ऐसे में आज आपको इस खबर में बताएंगे अदिति सिंह का क्या है यूपी कनेक्शन.
ADVERTISEMENT
25 दिन की छुट्टी पर जाना अदिति सिंह को पड़ा भारी?
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अदिति सिंह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक छुट्टियों पर रहीं. अदिति सिंह मौजूदा वक्त में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB), उत्तरी रेंज, धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं. चूंकि यह विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े संवेदनशील मामलों की जांच करता है, इसलिए यहां प्रशासनिक निरंतरता को बेहद अहम माना जाता है. लगातार छुट्टियों की वजह से उनके कार्यालय के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा था.
जूनियर अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ब्रह्म दास भाटिया को अगले आदेश तक अदिति सिंह के दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है. आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि अदिति सिंह की उपस्थिति के दौरान भी भाटिया उनसे संबद्ध रहेंगे, ताकि कामकाज प्रभावित न हो.
ये है अदिति सिंह की छुट्टियों का पूरा ब्योरा
डीजीपी के आदेश में अदिति सिंह की छुट्टियों का विस्तृत विवरण दिया गया है:
- 8 से 11 जनवरी- दो दिन का आकस्मिक अवकाश और बीमार अवकाश.
- 12 जनवरी- एक दिन का आकस्मिक अवकाश.
- 16 से 19 जनवरी- तीन दिन का आकस्मिक अवकाश और एक दिन का बीमार अवकाश.
- 8 से 22 फरवरी- 13 दिन का अर्जित अवकाश और दो दिन का बीमार अवकाश. इसके अलावा, वह दिसंबर में भी एक आधिकारिक 'मिड-करियर इंटरैक्शन कार्यक्रम' के लिए मुख्यालय से बाहर रही थीं.
क्या है IPS अदिति सिंह का यूपी कनेक्शन?
2021 बैच की IPS अधिकारी मूल रूप से यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कोविड काल के दौरान अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में 679वीं रैंक हासिल की थी. वह पहले धर्मशाला में एडिशनल SP के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और इससे पहले सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में तैनात थीं.
ADVERTISEMENT









