पिता मानवेंद्र सिंह का पेट फाड़ा फिर रोने लगा…जेल जाने से पहले अक्षत प्रताप ने बहन कृति से ये सब कहा

Lucknow Crime News: लखनऊ के शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह को उनके बेटे अक्षत ने जिस निर्ममता के साथ मारा, उसे जान हर कोई दंग रह गया. अब इस मामले में जो ताजा अपडेट सामने आया है, वह हैरान कर डालेगा.

UP News

समर्थ श्रीवास्तव

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 10:48 AM)

follow google news

Lucknow Crime News: लखनऊ के बड़े कारोबारी और आशियाना बंगला बाजार में रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने अब आरोपी बेटे अक्षत प्रताप को जेल भेज दिया है. अब अक्षत को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसे देख कर साफ है कि उसने अपने पिता को कितनी निर्ममता के साथ मारा है.

यह भी पढ़ें...

सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद अक्षत ने इंटरनेट पर सर्च किया कि शव को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है. उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू का सेट और आरी मंगवाई थी. अक्षत ने अपने पिता का पेट भी चाकू से फाड़ डाला था. ये उसने इसलिए किया था, जिससे की पिता का शव जल्दी सड़े नहीं. 

पिता ने नशे में की थी पिटाई

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में अक्षत ने बताया कि 19 फरवरी की रात उसका पिता से विवाद हुआ था. पिता नशे में थे. पिता ने गाली-गलौज करके पिटाई की थी. इस दौरान उन्होंने जान से मारने की नीयत से राइफल भी तान दी थी.

अक्षत ने बताया, उस दौरान बहन और मैंने किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया था. इसके बाद वह बेड पर ही राइफल रखकर सो गए थे. मगर वह  रातभर जागता रहा और गुस्से में उसने मर्डर कर दिया.

पूछताछ में अक्षत ने बताया कि पिता को मारने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा और कहा कि सॉरी, उससे गलती हो गई.

बहन से मिलवा दो…

जेल जाने से पहले अक्षत ने पुलिस से कहा कि एक बार बहन से मिला दीजिए. आशियाना पुलिस परीक्षा देकर स्कूल से लौटी उसकी बहन को करीब 12 बजे थाने लेकर पहुंची. थाने में पुलिस ने बहन कृति से पूछताछ की. पुलिस ने उसे अक्षत से मिलवाया. अक्षत ने बहन से कहा कि अपना ख्याल रखना.