T-20 World Cup में देश को जीत दिलाने में जुटे थे रिंकू सिंह और इधर पिता छोड़ गए साथ, यूं टूटा दुखों का पहाड़

Rinku Singh Father Death: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर से निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.

Rinku singh and his father

शिवम सारस्वत

27 Feb 2026 (अपडेटेड: 27 Feb 2026, 09:30 AM)

follow google news

Rinku Singh Father Death: एक तरफ पूरा देश टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है.वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के फिनिशर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र स‍िंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से  जंग के बाद निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल में ही उनको हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. 

यह भी पढ़ें...

अगले मैच को लेकर बरकरार है सस्पेंस

पिता के खराब तबीयत का पता चलते ही रिंकू सिंह चेन्नई में चल रहे टीम कैंप से सीधे दिल्ली में उनसे मिलने के लिए आए थे. हालांकि वो 26 फरवरी को ज‍िम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे.लेकिन वे प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए. उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को मौका दिया गया.लेकिन मैच के दौरान वह फील्डिंग करते नजर आए थे. फिलहाल उनके अगले मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

रिंकू सिंह के कोच मसूद ने ये सब बताया

रिंकू सिंह के कोच मसूद ने बताया कि खानचंद्र स‍िंह का जीवन बेहद कठिन रहा. वे 'गोला गैस सर्विस' में गैस सिलेंडर सप्लाई करने (हॉकर) का काम करते थे. रिंकू के कोच के अनुसार उन्होंने दिन-रात मेहनत की ताकि अपनी औलाद को पाल सकें और रिंकू को क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा सकें. आज रिंकू जो भी हैं उसमें उनके पिता की मेहनत और कर्मठता का सबसे बड़ा हाथ है. जब कोच से पूछा गया कि रिंकू की सफलता और करोड़ों की कमाई के बाद क्या उनके पिता बदल गए थे? इस पर मसूद ने कहा कि उनके व्यवहार में रत्ती भर भी अंतर नहीं आया था. कितना भी पैसा आ गया लेकिन वे सबसे वैसे ही मेल-मिलाप से रहते थे जैसे पहले रहते थे. उनमें कभी कोई घमंड नहीं दिखा वे अंत तक एक बेहद नेक इंसान बने रहे.' कोच मसूद ने बताया कि कुछ समय पहले ही रिंकू की सगाई हुई थी. खानचंद सिंह बेटे की शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे. वे मंगनी के वक्त मौजूद थे और काफी खुश थे. हालांकि वर्ल्ड कप और अन्य दौरों की वजह से शादी बार-बार टल रही थी. कोच ने कहा कि 'बस बेटे की शादी देखने की उनकी एक हसरत अधूरी रह गई.'