वाराणसी सूर्य प्रताप हत्याकांड: आरोपी मंजीत चौहान के भाई का ये वीडियो वायरल, अलग ही एंगल बता दिया

Varanasi Surya Pratap Murder News: वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में आरोपी मंजीत के भाई ने सामने आकर कई बड़े खुलासे किए हैं. क्या यह हत्या वर्चस्व की जंग थी या 2 साल की प्रताड़ना का नतीजा? देखिए यूपी तक की इस विशेष रिपोर्ट में.

यूपी तक

23 Mar 2026 (अपडेटेड: 23 Mar 2026, 12:08 PM)

follow google news

वाराणसी के उदय प्रताप (UP) कॉलेज में हुए सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के भाई होने का दावा करने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने इस हत्या के पीछे की एक दूसरी ही वजह बता दी है. वीडियो में मंजीत के भाई ने आरोप लगाया है कि सूर्य प्रताप और उसके हॉस्टल के सीनियर छात्र पिछले दो सालों से मंजीत की रैगिंग कर रहे थे और उसे बुरी तरह पीटते थे. 

यह भी पढ़ें...

भाई का दावा है कि मंजीत को उसकी जाति (नोनिया/चौहान) को लेकर ताने दिए जाते थे और उसे अपमानित किया जाता था. उसने कहा कि मंजीत ने सहनशक्ति खत्म होने के बाद ही यह कदम उठाया. भाई ने स्पष्ट किया कि मंजीत किसी माफिया गिरोह का हिस्सा नहीं था. वह 'कर्स कट्टा' नाम की एक वेब सीरीज में वाटर बॉय का काम करता था. वेब सीरीज में इस्तेमाल होने वाले नकली कट्टे के साथ मंजीत ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद उसके दोस्त उसे मज़ाक में 'माफिया' कहने लगे और उसने भी इंस्टाग्राम बायो में इसे लिख लिया.