उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी. आपको बता दें कि मुन्ना और उसकी दो पत्नियां (किस्मतुल निशा और अंबिया बानो) एक ही घर में साथ रहती थीं. वह पूर्व में गांव का प्रधान भी रह चुका था.
ADVERTISEMENT
मुन्ना 18 मार्च से लापता था. परिजनों ने मानधाता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मऊ आइमा (प्रयागराज) क्षेत्र में मिली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच की, तो मुन्ना का शव नहर के किनारे एक बोरे में बंद मिला.
'अंधी आशिकी' और अवैध संबंध
पुलिस के अनुसार, मुन्ना के सुमन देवी नाम की महिला के साथ अवैध संबंध थे. सुमन देवी ने अपने भाई अतुल गौतम और मित्र अरुण गौतम के साथ मिलकर मुन्ना के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों (अतुल और अरुण) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
ADVERTISEMENT









