जालौन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोनू यादव गिरफ्तार

अलीम सिद्दीकी

04 Nov 2026 (अपडेटेड: 04 Nov 2026, 01:11 PM)

जालौन में कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मामले में पांचों आरोपी जेल भेजे गए.

Google CTA

जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. 31 अक्टूबर 2026 को हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं. पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी मोनू यादव फरार चल रहा था. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

यह भी देखें...

पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि मोनू यादव पड़ोसी जिले की ओर भागने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद कालपी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोनू यादव के दोनों पैरों में गोली मार दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पूछताछ में सामने आया कि मोनू यादव ने ही बार एसोसिएशन अध्यक्ष की हत्या की साजिश रची थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.