पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में यूजीसी कानून को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. विश्वविद्यालयों से जुड़े इस कानून का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इसके विरोध में खासकर सामान्य वर्ग के लोग सामने आ रहे हैं, जबकि दलित समुदाय की ओर से इसका समर्थन किए जाने की बात कही जा रही है. इस मुद्दे का राजनीतिक असर भी देखने को मिल रहा है और बीजेपी को इससे नुकसान उठाने की आशंका जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
हाल ही में प्रयागराज के परेड ग्राउंड में ब्राह्मण समुदाय के सम्मेलन के दौरान यूजीसी कानून को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ. सम्मेलन में बीजेपी नेताओं के बयान और पार्षदों के बीच हुए विवाद ने इस मुद्दे को और चर्चा में ला दिया. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा विधायक हर्ष वर्धन वाजपेयी के बयान भी चर्चा में हैं. दोनों के अलग-अलग रुख से बीजेपी के भीतर इस मुद्दे पर एकरूपता नहीं होने की बात सामने आ रही है. सवर्ण वर्ग के लोग कानून को लेकर चिंता जताते हुए विरोध कर रहे हैं.
यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश में माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है. विरोध कर रहे लोग सरकार से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण स्थिति जटिल बनी हुई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार इस विवाद को किस तरह सुलझाएगी. आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा में बना रह सकता है.
ADVERTISEMENT










