वाराणसी: रविदास जयंती के लिए जोरों पर तैयारियां, समारोह में PM मोदी समेत ये नेता आमंत्रित

वाराणसी में 16 फरवरी को होने वाले रविदास जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस साल मंदिर प्रबंधन ने पीएम नरेंद्र मोदी,…

रोशन जायसवाल

• 04:23 PM • 13 Feb 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

वाराणसी में 16 फरवरी को होने वाले रविदास जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

इस साल मंदिर प्रबंधन ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती तक को दर्शन करने के निमंत्रण भेजा है.

रविदास मंदिर के प्रबंधक रणवीर सिंह बताते हैं कि अभी तक किसी के आने की सूचना तो नहीं आई है, लेकिन जो कोई आएगा उसका स्वागत है.

उन्होंने बताया कि जयंती की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, लंगर से लेकर टेंट तक की व्यवस्था कर ली गई है.