2 क्विंटल और 2500 साल पुराने शिवलिंग का अनुमान..., वाराणसी में गंगा किनारे भारी-भरकम शिवलिंग मिलने से लोग हैरान

रोशन जायसवाल

09 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ancient Shivling Found In Varanasi: वाराणसी में गंगा नदी से भारी-भरकम शिवलिंग मिलने के बाद लोग हैरान हैं. गंगा उसपार सूजाबाद क्षेत्र के शक्ति घाट से करीब 200 मीटर दूर नाविकों के जाल में एक विशाल और भारी शिवलिंग फंस गया.

Ancient Shivling Found In Varanasi

Ancient Shivling Found In Varanasi

Google CTA

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी से भारी-भरकम शिवलिंग मिलने के बाद लोग हैरान हैं. गंगा उसपार सूजाबाद क्षेत्र के शक्ति घाट से करीब 200 मीटर दूर नाविकों के जाल में एक विशाल और भारी शिवलिंग फंस गया. शिवलिंग को जाल से निकालकर गंगा किनारे रख दिया गया है. बताया जा रहा है कि शिवलिंग का वजन लगभग 2 क्विंटल है और यह करीब 2500 साल पुराना है. कुछ लोगों का मानना है कि यह शिवलिंग मौर्य काल का भी हो सकता है. फिलहाल इस विशाल शिवलिंग को सूजाबाद स्थित गंगा मंदिर के बाहर अस्थायी रूप से रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अर्चन भी कर रहे हैं.

वहीं दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु और नमामि गंगे के पदाधिकारी दर्शन निषाद ने बताया कि यह शिवलिंग काले पत्थर का है और करीब ढाई हजार साल पुराना माना जा रहा है, जो सूजाबाद के गंगा तट पर मिला है. उन्होंने बताया कि यह शिवलिंग 5 जून को ही मिला था, लेकिन जानकारी मिलने के बाद इसे गंगा मंदिर के एक चबूतरे पर रख दिया गया है. इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है, हालांकि अभी तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है.

यह भी पढ़ें...

दर्शन निषाद के अनुसार, इस शिवलिंग को उठाने के लिए 10 से 15 लोगों की जरूरत पड़ रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका वजन करीब दो क्विंटल है.