Aban Ahmed Funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद अब उसे सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा, जहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा यानी दफनाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
अबान अहमद की मौत ने एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार को सुर्खियों में ला दिया है. परिवार की परंपरा के मुताबिक, अबान को भी उसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ और बेटे असद, और अतीक के माता-पिता समेत परिवार के कई सदस्य दफन हैं.
प्रयागराज लाया जाएगा शव
जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद की मौत उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई. हादसे में एक दोस्त की भी जान चली गई. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम झांसी में कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को प्रयागराज लाया जाएगा. इसके बाद परिवार की मौजूदगी में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी.
कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक
अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अतीक अहमद के परिवार के अधिकतर सदस्यों को इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आबान को भी यहीं दफनाया जाएगा.
परिवार का सबसे छोटा बेटा था अबान
अबान अहमद अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी. अतीक अहमद के बड़े बेटे असद अहमद की अप्रैल 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े अलग-अलग मामले पहले से चर्चा में रहे हैं.
ADVERTISEMENT











