पवन सिंह से टूटा रिश्ता लेकिन फिर भी बच्चा चाहती हैं ज्योति सिंह? IVF सेंटर पहुंचकर कही यह बात

यूपी तक

• 05:24 PM • 06 Aug 2026

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से तलाक विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है. आईवीएफ तकनीक को लेकर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी और कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ी तो वह इसका सहारा लेंगी.

Pawan Singh and Jyoti

Pawan Singh and Jyoti

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद और तलाक का केस किसी से छिपा नहीं है. एक तरफ ज्योति सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाना चाहती हैं. वहीं पवन सिंह तलाक लेकर उनसे अलग होने के फैसले पर कायम हैं. शादी टूटने की कगार पर खड़ी होने के बावजूद ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है.

यह भी पढ़ें...

हाल ही में ज्योति सिंह एक आईवीएफ सेंटर पहुंची थीं जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दिल की बात कही. ज्योति ने कहा 'मैं भी एक महिला हूं और मेरा भी मन करता है कि मेरा एक बच्चा हो, मैं भी मां बनूं. अगर भविष्य में कभी ऐसा मौका आया तो मैं आईवीएफ सेंटर जरूर आऊंगी.'

जब ज्योति से पूछा गया कि क्या वह खुद भी IVF तकनीक से मां बनना चाहेंगी? तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा 'बिल्कुल, क्यों नहीं! अगर मैं इस तकनीक के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हूं तो भविष्य में जरूरत महसूस होने पर मैं जरूर IVF का सहारा लूंगी.' उनकी बातों से साफ झलकता है कि वह बच्चा चाहती हैं. लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और पारिवारिक तनाव की वजह से मां नहीं बन पा रही हैं.

पवन सिंह पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

आपको बता दें कि पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और जबरन अबॉर्शन कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं पवन सिंह शुरुआत से ही इन सभी आरोपों को खारिज करते रहे हैं.