भोजपुरी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने टेलीविजन पर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस के खुलासे से ना सिर्फ फैंस बल्कि उनक परिवार भी दंग रह गया है. 39 साल की उम्र में भी सिंगल आम्रपाली दुबे ने मां बनने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला सुनाया है. एक्ट्रेस के इस फैसले को सुनकर जहां उनके पिता और बहन हैरान रह गए. वहीं सोशल मीडिया पर इस पूरे वाकये का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
'मुझे नहीं पता फैंस क्या सोचेंगे लेकिन मैं मां बनना चाहती हूं'
यह पूरा मामला जल्द ही शुरू होने जा रहे नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के एक प्रोमो क्लिप से जुड़ा है. वायरल हो रहे वीडियो में आम्रपाली दुबे अपने परिवार के साथ बैठी हुई इमोशनल नजर आ रही हैं. मंदिर से आशीर्वाद लेकर लौटने के बाद आम्रपाली अपने परिवार के सामने कहती हैं 'मैं अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस फैसले का क्या नतीजा होगा, मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा और मेरे फैंस क्या सोचेंगे, लेकिन मुझे यह करना है... मैं मां बनना चाहती हूं.'
आम्रपाली की बात सुन हैरान रह गए पिता और बहन
39 की उम्र में बिना शादी के मां बनने की बात सुनकर आम्रपाली का पूरा परिवार गहरे सदमे में आ जाता है. उनके पिता हैरानी जताते हुए पूछते हैं 'यह क्या कह रही हो?' वहीं उनकी बहन चिंता जाहिर करते हुए पूछती है कि क्या वह अपने इस कदम को लेकर पूरी तरह श्योर हैं? इस पर आम्रपाली दुबे बिना किसी झिझक के बेहद गंभीरता से जवाब देती हैं 'हां, मैं इस बारे में बिल्कुल श्योर हूं.'
दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे थे फैंस
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे टॉप और महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. अब तक सिंगल रहीं आम्रपाली की शादी और उनके दूल्हे को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं. फैंस काफी समय से उनके दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस के मां बनने के इस अचानक फैसले ने सभी को सोच में डाल दिया है.
भोजपुरी बवाल शो में दिखेंगे कई बड़े दिग्गज
आपको बता दें कि यह चर्चित ड्रामा टेलीविजन शो भोजपुरी बवाल का हिस्सा है जो जल्द ही ऑन-एयर होने वाला है. इस शो में आम्रपाली दुबे के अलावा पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और नीलम गिरी जैसे भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. फिलहाल आम्रपाली का यह इमोशनल अवतार और बोल्ड फैसला भोजपुरी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT











