शादी के बीच दुल्हे को छोड़ ब्वॉयफ्रेंड के पास भागी किरण और कर दिया ये कांड, पंडाल रह गया सन्न

Varanasi Wedding Drama News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसे देखकर पूरा मंडप सन्न रह गया.

Varanasi News

रोशन जायसवाल

• 01:25 PM • 09 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसे देखकर पूरा मंडप सन्न रह गया. जयमाल की रस्म के समय दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के पास पहुंच गई. दुल्हन ने सबके सामने कहा कि वह शादी अपने प्रेमी से करेगी. इसके बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक छितौनी गांव निवासी पारस राजभर की बेटी किरण राजभर की शादी बड़े धूमधाम से तय हुई थी. बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और शादी की रस्में चल रही थीं. स्टेज पर जयमाल की तैयारी हो रही थी. इसी दौरान दुल्हन ने अचानक दूल्हे को देखा और फिर भीड़ में खड़े एक युवक की तरफ चली गई.

यह भी पढ़ें...

प्रेमी को देखते ही बदल गया पूरा माहौल

जानकारी के मुताबिक किरण का प्रेम संबंध चोलापुर क्षेत्र के भरथौली गांव निवासी पवन से था. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन परिवार ने किरण की शादी कहीं और तय कर दी थी. पवन भी शादी समारोह में पहुंचा हुआ था. जैसे ही दुल्हन की नजर उस पर पड़ी, उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से मना कर दिया. दुल्हन की इस बात से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ लोगों ने पवन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. तभी किरण स्टेज से नीचे उतरकर अपने प्रेमी के सामने खड़ी हो गई और लोगों से उसे न मारने की गुहार लगाने लगी. उसने कहा कि वह पवन से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है.

दूल्हा बारात लेकर लौटा वापस

मामला बढ़ता देख दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा शांत तरीके से अपने परिवार के साथ वापस लौट गया. इसके बाद दुल्हन के पिता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और मामला लोहता थाने पहुंच गया.लोहता थाने में दोनों परिवारों के बीच घंटों बातचीत हुई. पुलिस और गांव के लोगों ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही. उसने साफ कह दिया कि वह किसी और से शादी नहीं करेगी. काफी देर तक चली पंचायत के बाद आखिरकार दोनों परिवार दुल्हन की जिद के आगे झुक गए. बाद में परिवारों की सहमति से किरण और पवन की मंदिर में शादी करा दी गई. परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया. वहीं दूसरी तरफ दूल्हे की बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई.