Chandauli News: लखनऊ अग्निकांड के बाद मुगलसराय प्रशासन अलर्ट, सात दिन में फायर सेफ्टी मानक पूरे करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Chandauli Fire Safety News : लखनऊ अग्निकांड के बाद मुगलसराय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है.कोचिंग, होटल, अस्पताल और लाइब्रेरी संचालकों को फायर सेफ्टी मानक पूरा करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही मिलने पर सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुगलसराय प्रशासन अलर्ट. सात दिन में फायर सेफ्टी मानक पूरे करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुगलसराय प्रशासन अलर्ट, सात दिन में फायर सेफ्टी मानक पूरे करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Newzo

• 09:42 AM • 24 Jun 2026

follow google news

Chandauli Fire Safety News: लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड और उसमें हुई जनहानि के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) कोतवाली में कोचिंग, होटल, अस्पताल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें...

बैठक में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सभी संचालकों को फायर सेफ्टी से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया और कहा कि जिन संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था अधूरी है, वे तत्काल आवश्यक सुधार करें.

बैठक के बाद एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना और सीओ अरुण कुमार सिंह ने पैदल निरीक्षण करते हुए रॉयल लाइब्रेरी का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर लाइब्रेरी संचालक को कड़ी फटकार लगाई गई.

एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सभी संस्थानों को अपनी कमियां दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया जा रहा है. यदि निर्धारित समयावधि के भीतर फायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक मानकों को पूरा नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.