Sitapur News: सीतापुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने शारदा नदी तट का किया निरीक्षण, राहत कार्यों की तैयारियां परखी

Newzo

• 05:10 PM • 11 Jul 2026

Sitapur Flood News: सीतापुर में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शारदा नदी तट का निरीक्षण कर सुरक्षा कार्यों, राहत तैयारियों और बाढ़ प्रबंधन का जायजा लिया. अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए.

सीतापुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने शारदा नदी तट का किया निरीक्षण, राहत कार्यों की तैयारियां परखी

सीतापुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने शारदा नदी तट का किया निरीक्षण, राहत कार्यों की तैयारियां परखी

Google CTA

Sitapur News: जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में जिलाधिकारी राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को तहसील बिसवां क्षेत्र के ग्राम म्योंडी छोलहा और श्रीरामपुरवा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ तैयारियों का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शारदा नदी के किनारे सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे स्टड निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षात्मक कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि नदी कटान से ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके.

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ प्रबंधन एवं राहत तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता बरतें.

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति, संभावित समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौजूद रहे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बाढ़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय सहयोग देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए. इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग विशाल पोरवाल, उपजिलाधिकारी बिसवां आकांक्षा गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे.