सहारनपुर एनकाउंटर में मारा गया शहज़ाद कौन? इसकी क्राइम कुंडली हिला देगी!

सहारनपुर में पुलिस और ₹1 लाख के इनामी बदमाश शहजाद के बीच मुठभेड़ में उसकी मृत्यु हो गई. आरोपी पर 44 से अधिक मुकदमे थे.

यूपी तक

• 09:56 AM • 19 Mar 2026

follow google news

सहारनपुर में बुधवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा चीर गया जब यूपी पुलिस की संयुक्त टीम और एक लाख के इनामी बदमाश शहजाद के बीच आमना-सामना हुआ.चेकिंग अभियान के दौरान मिली सटीक सूचना के आधार पर मिर्जापुर और फतेहपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी की.खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं.इस मुठभेड़ में शहजाद को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस साहसी ऑपरेशन में यूपी पुलिस के दो जवान कुलदीप और सुमेंद्र भी घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है.मारा गया बदमाश शहजाद एक पेशेवर गौकश था और उस पर हत्या के प्रयास व गैंगस्टर समेत कुल 44 गंभीर मुकदमे दर्ज थे.

यह भी पढ़ें...

घेराबंदी और ताबड़तोड़ फायरिंग

सहारनपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि कुख्यात अपराधी शहजाद इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और जैसे ही बदमाश को रुकने का इशारा किया.उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं जिसमें शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

कौन था शहजाद? 

एनकाउंटर में ढेर हुआ शहजाद फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंगदेवड़ा का रहने वाला था.वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.उसकी क्राइम कुंडली हिला देने वाली है. उस पर गौकशी, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर एक्ट जैसे लगभग 44 संगीन मामले दर्ज थे. वह एक पेशेवर अपराधी था जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था.

मुठभेड़ में दो जांबाज सिपाही घायल

बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में यूपी पुलिस के दो सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप भी घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपराधी का मुकाबला किया. दोनों घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

जॉइंट ऑपरेशन और पुलिस की तस्दीक

यह सफल एनकाउंटर थाना मिर्जापुर और थाना फतेहपुर की जॉइंट टीम द्वारा अंजाम दिया गया. पुलिस अब शहजाद के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि उसके अन्य साथियों और मददगारों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.