Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद

Newzo

• 05:29 PM • 22 Jul 2026

Saharanpur Police Encounter: चिलकाना पुलिस और हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना के बीच मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार हुआ. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की.

सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद

सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद

Google CTA

Saharanpur News: थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी दानिश उर्फ दाना को गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी.  उसके कब्जे से चोरी के 32 हजार रुपये, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस संगमौर-महेश्वरी कला मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी.  इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग निकला.

पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पूछताछ में आरोपी की पहचान दानिश उर्फ दाना पुत्र अय्यूब, निवासी मोहल्ला मजहर हसन, थाना चिलकाना, सहारनपुर के रूप में हुई. पुलिस जांच में बरामद 32 हजार रुपये ग्राम पटनी में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाए गए.

पुलिस के अनुसार दानिश उर्फ दाना थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने, पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.