Saharanpur News: कल होगा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 22,315 विद्यार्थियों को सम्मानित

Newzo

20 Jul 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 05:01 PM)

Maa Shakumbhari University Convocation 2026: सहारनपुर में मंगलवार को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 22,315 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी. समारोह में 99 स्वर्ण पदकों का वितरण, डिजीलॉकर पर डिग्री उपलब्ध कराने की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.

कल होगा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 22,315 विद्यार्थियों को सम्मानित

कल होगा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 22,315 विद्यार्थियों को सम्मानित

Google CTA

Maa Shakumbhari University Convocation 2026: माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मंगलवार को सेठ गंगाप्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच), गांधी पार्क में आयोजित होगा. समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी.इस अवसर पर 22,315 विद्यार्थियों को स्नातक एवं परास्नातक की उपाधियां प्रदान की जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), मोहाली के प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे.

कुलपति ने बताया कि इस वर्ष 7,582 छात्र और 14,733 छात्राओं सहित कुल 22,315 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी.  सभी उपाधियां डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी. समारोह में 99 स्वर्ण पदकों का वितरण होगा, जिनमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक और प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं. पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है.

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 100 किट वितरित करेंगी. विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों के प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा.  इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों के छात्र पर्यावरण और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा.

दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले जनमंच में पूर्वाभ्यास कराया गया, जिसमें शोभायात्रा, उपाधि वितरण, कुलगीत और राष्ट्रगान सहित सभी कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया.  कुलपति प्रो. विमला वाई ने अधिकारियों, शिक्षकों एवं पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समयबद्ध एवं अनुशासित ढंग से समारोह में भाग लेने के निर्देश दिए.