Saharanpur News: कांवड़ यात्रा से पहले चिलकाना पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 आरोपी गिरफ्तार

Newzo

• 03:42 PM • 20 Jul 2026

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान चलाया. थाना चिलकाना क्षेत्र में एक ही दिन में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ स्मैक, चरस, अवैध शराब और हथियार बरामद किए गए. पुलिस का कहना है कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

 कांवड़ यात्रा से पहले चिलकाना पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 आरोपी गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा से पहले चिलकाना पुलिस का बड़ा एक्शन, 21 आरोपी गिरफ्तार

Google CTA

Saharanpur Kanwar Yatra 2026: आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना चिलकाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ही दिन में विभिन्न मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्मैक, चरस, अवैध शराब और हथियार बरामद किए.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने ऑपरेशन "सवेरा" के तहत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक और 328 ग्राम चरस बरामद की.  गिरफ्तार आरोपियों में एक सहारनपुर का निवासी है, जबकि तीन आरोपी हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं. बरामदगी के आधार पर सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पाउच (फ्रूटी) यूपी मार्का देशी शराब और 8 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की.

वहीं, आयुध अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अवैध चाकू बरामद किए गए. मिशन शक्ति एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई.

इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है. उनके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम और चोरी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.