Saharanpur News: सहारनपुर क्रिकेट मैदान बना रणभूमि, क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Newzo

• 06:04 PM • 19 Jul 2026

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मैदान पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है

सहारनपुर क्रिकेट मैदान बना रणभूमि, क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

सहारनपुर क्रिकेट मैदान बना रणभूमि, क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बदाहेड़ी में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और फिर जमकर मारपीट में बदल गई. घटना के दौरान मैदान पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए मैच भी बाधित हो गया. 

यह भी पढ़ें...

मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक थाना गंगोह द्वारा की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें.