Saharanpur Weather News: सहारनपुर में बादलों से मौसम सुहाना, बारिश का इंतजार जारी, शाकुंभरी में उफनाई नदी

Newzo

• 02:12 PM • 19 Jul 2026

Saharanpur Weather Update: सहारनपुर में रविवार को घने बादलों से मौसम सुहाना रहा, लेकिन लोग अच्छी बारिश का इंतजार करते रहे. उधर, शाकुंभरी क्षेत्र में पहाड़ी बारिश से नदी उफान पर आ गई, जहां एक कार तेज बहाव में फंस गई. पुलिस ने राहत अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला.

सहारनपुर में बादलों से मौसम सुहाना, बारिश का इंतजार जारी, शाकुंभरी में उफनाई नदी

सहारनपुर में बादलों से मौसम सुहाना, बारिश का इंतजार जारी, शाकुंभरी में उफनाई नदी

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर में आज सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि देर रात हल्की बारिश होने के बाद सुबह से जिले में बारिश नहीं हुई है. बादलों की मौजूदगी के बावजूद लोगों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है. उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें...

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में देखने को मिला. अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया. इसी दौरान एक कार भी पानी के तेज बहाव में फंस गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव और थाना प्रभारी सूबे सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीम के साथ फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया. पुलिस ने लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं से नदी और पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की. प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया. मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम खराब होने की स्थिति में नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास न जाएं.

फिलहाल सहारनपुर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं. प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है.