Saharanpur Mandi Bhav 18th july 2026: जनपद में लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है. थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार तक अधिकांश हरी सब्जियों के दाम में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं स्थानीय सब्जी विक्रेता भी बिक्री घटने से परेशान हैं.
ADVERTISEMENT
वदुकानदारों का कहना है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है. हालांकि उत्पादन वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश कम हुई है, लेकिन परिवहन और आपूर्ति पर असर पड़ने से कीमतों में उछाल आया है. बाजार में फूलगोभी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि टमाटर 40 रुपये, बैंगन 40 रुपये और आलू 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.
वहीं करेला, लोबिया और लौकी 60-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. अधिकांश हरी सब्जियां 50 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक के दाम पर बिक रही हैं. महंगी सब्जियों के कारण ग्राहक जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं. पहले जहां लोग कई प्रकार की सब्जियां खरीदते थे, वहीं अब सीमित मात्रा में ही सब्जियां ले रहे हैं. इसका सीधा असर फुटकर दुकानदारों की बिक्री पर पड़ रहा है.
स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि महंगे दाम होने के कारण वे पहले की तुलना में कम मात्रा में सब्जियां मंगा रहे हैं. यदि सब्जियां नहीं बिकतीं तो खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आने से रोजाना की बिक्री भी प्रभावित हो रही है. बारिश के मौसम में यदि सब्जियों की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल बढ़ती महंगाई ने ग्राहकों और सब्जी कारोबारियों दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
| सब्जी | मौजूदा कीमत (रुपये/किलो) |
|---|---|
| फूलगोभी | 80 |
| टमाटर | 40 |
| बैंगन | 40 |
| आलू | 20 |
| करेला | 60 |
| लोबिया | 60 |
| लौकी | 60 |
| अन्य अधिकांश हरी सब्जियां | 50 या अधिक |
ADVERTISEMENT











