Saharanpur News: भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने गिरफ्तारी की मांग

Newzo

• 02:25 PM • 18 Jul 2026

Saharanpur Controversy: सहारनपुर में भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कड़ा विरोध जताया है. मंच के प्रांत संयोजक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने गिरफ्तारी की मांग

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने गिरफ्तारी की मांग

Google CTA

Saharanpur Controversy: भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना जर्जिस अंसारी की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित टिप्पणी सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और देश के माहौल को बिगाड़ने वाली है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा किसी भी धर्म की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है. 

उन्होंने दावा किया कि इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तकों, कुरान और हदीस में किसी अन्य धर्म के आराध्य के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने की शिक्षा नहीं दी गई है. उनके अनुसार, ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है.

राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने कहा कि यदि समय रहते इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.