Saharanpur Crime News: सहारनपुर में पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 24 घंटे के भीतर 3 हमलावर गिरफ्तार

Gangoh Police Attack Case: सहारनपुर के गंगोह में पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू और डंडे बरामद हुए हैं. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

 Saharanpur News

Saharanpur News

Newzo

• 05:44 PM • 08 Jun 2026

follow google news

Gangoh Police Attack Case: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस हिरासत से वारंटी आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू और दो डंडे भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार 7 जून को थाना गंगोह पुलिस वारंटी अभियुक्त अफजाल उर्फ गोलू को एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार करने ग्राम कुंडा कलां पहुंची थी. गिरफ्तारी के दौरान अफजाल के परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया. आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल परविंदर घायल हो गए. हमलावरों ने पुलिस हिरासत से अफजाल को छुड़ाकर फरार करा दिया.

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. मुखबिर की सूचना पर थाना गंगोह पुलिस ने अफजाल उर्फ गोलू, गुलजार और इस्तकार को ग्राम बेगीरुस्तम से दौलतपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं. अफजाल पर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. वहीं गुलजार पर जुआ अधिनियम और यूपी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है, जबकि इस्तकार के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है. 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.