Saharanpur Imran Masood News: सूर्या चौहान हत्याकांड पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- अपराध को धर्म और जाति से जोड़ना गलत

Saharanpur News: सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सूरज चौहान हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध को धर्म और जाति के चश्मे से नहीं, बल्कि अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए. उन्होंने गौमाता और बीफ निर्यात के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल पूछते हुए समान नीति की मांग की.

Imran Masood News

Newzo

• 04:31 PM • 02 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: गाज़ियाबाद और सहारनपुर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अपराध को कभी भी जाति या धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उसे केवल अपराध की नजर से ही परखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें...

इमरान मसूद ने गाज़ियाबाद में सूरज चौहान की हत्या और एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर के एथलीट की भी हत्या हुई है, और दोनों मामलों में सामने आ रही बात “दोस्ती के विवाद” की है. उन्होंने कहा कि “हत्या, हत्या होती है और हत्यारा, हत्यारा होता है, चाहे वह कोई भी हो.”

उन्होंने आगे कहा कि जब अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से देखा जाता है, तो इससे न्याय व्यवस्था और अपराध नियंत्रण प्रभावित होता है. उनके अनुसार अपराधी की पहचान उसके कृत्य से होनी चाहिए, न कि उसकी सामाजिक या धार्मिक पहचान से.

मुख्यमंत्री के “दोस्ती में छूरेबाजी” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है, लेकिन उसे केवल अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए.

गौमाता के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए इमरान मसूद ने कहा कि यदि गाय को माता माना जाता है तो यह भावना हर स्थिति में समान रहनी चाहिए. उन्होंने टिप्पणी की कि “केवल दूध देने तक गाय को माता कहना और बाद में अलग व्यवहार करना” एक विरोधाभासी सोच है.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत बड़े पैमाने पर बीफ निर्यात करने वाले देशों में शामिल है, इसलिए सरकार को इस विषय पर स्पष्ट और समान नीति अपनानी चाहिए.