Raebareli Weather Update: रायबरेली में मौसम का मिजाज, चार दिनों से रूठ गए मेघ, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Newzo

• 09:42 AM • 14 Jul 2026

Raebareli Rain Alert: लगातार तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बिना बरसे लौट जा रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रहने और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है.

 रायबरेली में मौसम का मिजाज, चार दिनों से रूठ गए मेघ, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

रायबरेली में मौसम का मिजाज, चार दिनों से रूठ गए मेघ, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Google CTA

Raebareli Rain Alert: जनपद में पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है.आसमान में छाने वाले बादल बिना बरसे ही आगे निकल जा रहे हैं, जिससे दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है. प्रतिदिन लोग टकटकी लगाए बादलों की ओर देखते हैं और बारिश की उम्मीद संजोते हैं, लेकिन अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी ही बनी रहेगी, जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

​पिछले हफ्ते की राहत के बाद बढ़ी मुश्किलें

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लगातार चार दिनों तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली थी. इस सुहाने मौसम और बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे थे और खेतों में धान की रोपाई के कार्य में तेजी आ गई थी. किसानों को उम्मीद थी कि बारिश का यह सिलसिला यूं ही बना रहेगा, जिससे धान की रोपाई का काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा. लेकिन अचानक मौसम के करवट बदलने और बारिश थमने से अब किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ने लगी हैं.

​उमस से बेअसर हुए कूलर और पंखे

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में इस उछाल और वातावरण में अत्यधिक नमी (उमस) के कारण घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी लोगों को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं. चिपचिपाती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है.

​चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अगले दो दिनों तक मानसून की गति काफी धीमी रहने की उम्मीद है. इस वजह से फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. मानसून की बेरुखी के चलते आने वाले दिनों में जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल आशंका है.