Raebareli Police Recruitment Exam: रायबरेली में सिपाही भर्ती परीक्षा का कड़ा पहरा, पहले दिन 1987 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Newzo

• 06:13 PM • 08 Jun 2026

Raebareli Police Exam News: रायबरेली में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 7,488 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,501 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,987 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

 UP Police Constable Exam 2026

UP Police Constable Exam 2026

Google CTA

Raebareli Police Exam News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर धरातल पर दिखने लगा है. सोमवार को परीक्षा के पहले ही दिन रायबरेली में प्रशासन का फुल एक्शन मोड नजर आया. सॉल्वर गैंग के मंसूबों पर पानी फेरने और परीक्षा को पूरी तरह 'नकल विहीन' और पारदर्शी बनाने के लिए खुद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कमान संभाली.

यह भी पढ़ें...

दोनों आला अधिकारियों ने चंद्रपाल इंटर कॉलेज (गंगागंज) और के.बी. सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई संवेदनशील केंद्रों पर अचानक धवा बोल दिया. डीएम-एसपी को अचानक अपने बीच देख केंद्र व्यवस्थापकों से लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने सुरक्षा घेरे से लेकर सीसीटीवी कैमरों की बारीक जांच की और कड़े लहजे में हिदायत दी.

तीन दिन तक अग्निपरीक्षा, चप्पे-चप्पे पर पहरा
 

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कड़े लहजे में साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले सीधे जेल जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 08, 09 और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है.

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. हर केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है. मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें लगातार 'भ्रमणशील' रहकर पल-पल की निगरानी कर रही हैं. दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बसों और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि 'खाकी' के दीवाने बिना किसी टेंशन के परीक्षा दे सकें.

पहले ही दिन 1,987 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा,खौफ या कुछ और?
 

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने पहले दिन के जो आंकड़े जारी किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. कड़े सुरक्षा इंतजामों और प्रशासन की सख्ती का असर कहें या कुछ और, परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया.यानी पहले ही दिन 1,987 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से तौबा कर ली. कुल 7,488 दावों में से केवल 5,501 जांबाज ही परीक्षा में शामिल हुए.

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव कुमार सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला पसीना बहाता नजर आया. साफ है कि प्रशासन की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी मुस्तैदी ने नकल माफियाओं की रीढ़ तोड़ कर रख दी है. अब देखना होगा कि अगले दो दिनों में सुरक्षा का यह चक्रव्यूह कितना अभेद्य रहता है.