कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अंतिम दिन 1828 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Raebareli Exam News: रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. 11 केंद्रों पर दो दिनों तक चली परीक्षा में अंतिम दिन 1828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी रही.

 Raebareli News

Raebareli News

Newzo

• 05:57 PM • 10 Jun 2026

follow google news

Raebareli Exam News: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा और पैनी नजर के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. तीन दिनों तक चली इस परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुद मोर्चा संभाला. दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व पारदर्शी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अंतिम दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,828 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे.

यह भी पढ़ें...

परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज (खागीपुर सड़वा) और पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज सहित जिले के कई परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड जांची.केन्द्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया.ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.डीएम ने कहा कि जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 व 10 जून को दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे.

आंकड़ों की नजर से,अंतिम दिन की परीक्षा का हाल

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि बुधवार को जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. हालांकि, गर्मी और अन्य कारणों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी.Iउन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 3744 अभ्यर्थियों में से 2837 अभ्यर्थी उपस्थित व 907 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 3744 अभ्यर्थियों में से 2823 अभ्यर्थी उपस्थित व 921 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 7488 अभ्यर्थियों में से 5660 अभ्यर्थी उपस्थित व 1828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें.