Milarea Police Action: थाना मिलएरिया पुलिस ने क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयानों के आधार पर मुकदमे में संगीन धाराएं भी बढ़ाई गई हैं.
ADVERTISEMENT
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, मिलएरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही अमित पुत्र शिवचन्द पासी ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती (दुष्कर्म) का प्रयास किया. जब किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने इस मामले में तत्काल पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी.
मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मिलएरिया थाने के प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. बुधवार को पुलिस टीम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में खड़ा है. पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उमरपुर गैरखुआ के पास से वांछित अभियुक्त अमित कुमार उर्फ विनय निवासी ग्राम खरथोलवा मजरे मैनपूर, थाना मिलएरिया को घेराबंदी कर धर दबोचा.
ADVERTISEMENT










