Raebareli College Principal Controversy: 'मेहनत का पैसा मांगा तो मिली लाठियां, रायबरेली के एक नामचीन कॉलेज में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अपनी खून-पसीने की कमाई मांगना एक शिक्षक को भारी पड़ गया. मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित फिरोज़ गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज में मर्यादा तार-तार हो गई. आरोप है कि कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने सैलरी मांगने पर मर्यादा की सारी हदें लांघ दीं और अपने ही साथी शिक्षक अमरजीत को बेरहमी से पीट डाला.
ADVERTISEMENT
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिक्षक अमरजीत काफी समय से अपनी बकाया सैलरी के लिए कॉलेज के चक्कर काट रहे थे. जब उन्होंने हक की आवाज उठाई, तो कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. प्रिंसिपल ने आव देखा न ताव, शिक्षक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस मारपीट में शिक्षक अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.
वारदात के बाद 'साहब' हुए फरार, पुलिस खंगाल रही कोना-कोना
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार्यवाहक प्रिंसिपल मनीष सक्सेना स्कूल में ताला जड़कर और कॉलेज स्टाफ को चमकाकर मौके से रफूचक्कर हो गया. जैसे ही इस गुंडागर्दी की खबर बाहर आई, कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. शिक्षा के मंदिर में हुई इस शर्मनाक वारदात की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल भिजवाया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
जांच में जुटी पुलिस: क्या बोले जिम्मेदार?
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रिंसिपल की तलाश तेज कर दी है.इलाके में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जो हाथ बच्चों को भविष्य संवारना सिखाते हैं, वो चंद रुपयों के लिए इस कदर कानून हाथ में कैसे ले सकते हैं?
ADVERTISEMENT










