Raebareli Mandi Bhav Today: महंगाई का 'मानसून धमाका': रायबरेली में प्याज 40 तो अदरक 200 के पार, थाली से गायब हुईं हरी सब्जियां

Newzo

20 Jul 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 10:18 AM)

Raebareli Mandi Rate 20th July 2026: मानसून की बारिश ने जहां मौसम को राहत दी है, वहीं रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. रायबरेली की मंडियों में प्याज, अदरक और हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. कम आवक, जलभराव और परिवहन बाधित होने से महंगाई का असर सीधे आम लोगों की थाली पर दिखाई देने लगा है.

 रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

Google CTA

Raebareli Mandi Rate 20th July 2026: जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही सब्जियों की रसोइया पर महंगाई का जोर दिखने लगा है. बीते 25 दिनों के भीतर प्याज की कीमतों में अचानक 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल दर्ज किया गया है. जो प्याज महीने भर पहले महज 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वह अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची है. प्याज ही नहीं, बल्कि अदरक के भाव भी आसमान छूते हुए 200 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को छू रहे हैं. लहसुन, शिमला मिर्च और अन्य हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी ने आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें...

​बारिश से हरी सब्जियों के दाम भी चढ़े

लगातार हो रही बारिश के कारण टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी और सूरन समेत लगभग सभी हरी सब्जियों की आवक मंडी में घटी है. स्थानीय मंडियों में आवक कम होने से इन सब्जियों के फुटकर दाम अचानक बढ़ गए हैं, जिससे मध्यम वर्ग के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है.

​सड़न और परिवहन व्यवस्था से आपूर्ति बाधित

​मंडी व्यापारियों की मानें तो बारिश के कारण जलभराव और सड़कों की स्थिति बिगड़ने से परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ा है. इसके अलावा, हवा में नमी अधिक होने की वजह से प्याज तेजी से सड़ रही है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.