Raebareli Mandi Bhav: 20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव

Newzo

• 10:21 AM • 18 Jul 2026

Raebareli Mandi Bhav 18th july 2026: रायबरेली में मानसून के बीच सब्जियों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. पिछले 20 दिनों में प्याज के दाम करीब डेढ़ गुना बढ़ गए हैं, जबकि अदरक दोगुनी कीमत पर बिक रहा है. बारिश से फसल प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है.

 20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव

20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव

Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 18th july 2026: मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है. पिछले 20 दिनों में प्याज और अदरक के भाव में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है. वहीं टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी और अन्य हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर गृहणियों का रसोई बजट गड़बड़ा गया है.

यह भी पढ़ें...

सब्जी मंडी में 15 से 20 दिन पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 35 से 40 रुपये किलो पहुंच गया है. वहीं 100 से 120 रुपये किलो मिलने वाला अदरक 200 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. टमाटर 50 रुपये, भिंडी 40 रुपये, बैंगन 40 रुपये, लौकी 25 रुपये और नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. धनिया के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

सब्जी विक्रेता भीम ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण भिंडी, लौकी समेत कई हरी सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है. वहीं प्याज और अदरक की नई आवक अभी मंडी में नहीं हुई है और पुराने स्टॉक की बिक्री चल रही है. इसके अलावा डीजल की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ने का असर भी सब्जियों के दाम पर पड़ा है.

बाजार में बढ़ती महंगाई का सीधा असर घरेलू रसोई पर दिखाई दे रहा है. लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां महंगी होने से घर का मासिक बजट प्रभावित हो गया है और रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है.