Raebareli Weather Update: रायबरेली में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव, जानिए अगले 48 घंटे का अपडेट

Newzo

• 05:20 PM • 17 Jul 2026

Raebareli Weather Today: रायबरेली में शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कई इलाकों में जलभराव से परेशानी भी हुई. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई है.

रायबरेली में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना; कई इलाकों में जलभराव, जानिए अगले 48 घंटे का अपडेट

रायबरेली में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना; कई इलाकों में जलभराव, जानिए अगले 48 घंटे का अपडेट

Google CTA

Raebareli News: उमस और भीषण गर्मी से बेहाल जनपदवासियों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया.  दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ हुई झमाझम बारिश ने न सिर्फ मौसम को खुशनुमा बना दिया, बल्कि लोगों को चिलचिलाती धूप से भी निजात दिलाई. बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है.

यह भी पढ़ें...

गर्मी से मिली राहत, खिले चेहरे 

पिछले कई दिनों से बढ़ रही उमस और तेज धूप के कारण आम जनजीवन बेहाल था.  लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे थे. शुक्रवार की दोपहर होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस तेज बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम पूरी तरह बदल गया. ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली.

जलभराव से बढ़ी मुश्किलें 

जहां एक तरफ बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया और लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका के दावों की पोल भी खुल गई.  शहर के कई प्रमुख मार्गों, निचली बस्तियों और चौराहों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग का अनुमान 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले अगले 24 से 48 घंटों में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है.