Raebareli Gold Silver Rate: पीएम की अपील का असर या महंगाई का डर? रायबरेली में आधी रह गई सोने की बिक्री!

Newzo

17 Jul 2026 (अपडेटेड: 17 Jul 2026, 10:15 AM)

Raebareli Gold Silver Rate 17th July 2026: रायबरेली के सराफा बाजार में सोने-चांदी की बिक्री 40 से 50 फीसदी तक घट गई है. बढ़ती कीमतों, लगातार बारिश और ग्राहकों की सतर्कता के चलते कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. व्यापारियों को अब आने वाले त्योहारी सीजन से ही बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है.

पीएम की अपील का असर या महंगाई का डर? रायबरेली में आधी रह गई सोने की बिक्री!

पीएम की अपील का असर या महंगाई का डर? रायबरेली में आधी रह गई सोने की बिक्री!

Google CTA

Raebareli Gold Silver Rate 17th July 2026: स्थानीय सराफा बाजार इन दिनों चौतरफा मंदी की मार झेल रहा है. शहर में सोने-चांदी के कारोबार पर मानसून और लगातार बढ़ती कीमतों ने पानी फेर दिया है. पहले प्रधानमंत्री की अपील और अब लगातार हो रही बारिश के कारण सराफा बाजार से ग्राहक नदारद हैं. आलम यह है कि जेवरात खरीदने के लिए लोग अब बाजार का रुख करने से कतरा रहे हैं, जिससे करोड़ों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें...

​40 से 50 फीसदी तक लुढ़का कारोबार

​बाजार विशेषज्ञों और स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की बिक्री में 40 से 50 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है. सहालग (शादियों का सीजन) खत्म होने के बाद से ही बाजार में मंदी का दौर शुरू हो गया था, जिसे रही-सही कसर मानसून की बेरुखी और आसमान छूती कीमतों ने पूरा कर दिया.

बढ़ती कीमतों और फैसलों का असर

​सराफा व्यापारियों का मानना है कि सोने के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसने मध्यम वर्ग को बाजार से पूरी तरह दूर कर दिया है, इसके साथ ही, प्रधानमंत्री की अपील और बदलती आर्थिक नीतियों के डर से भी ग्राहक भारी-भरकम निवेश करने से बच रहे हैं, कुल मिलाकर, रायबरेली के सराफा बाजार की रौनक फिलहाल पूरी तरह गायब है और व्यापारियों को अब आगामी त्योहारों से ही कुछ उम्मीदें बची हैं.