Raebareli News: रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी

Newzo

• 02:13 PM • 17 Jul 2026

Raebareli Central Bar Election News: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. पहले दिन 65 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चे खरीदे. कचहरी परिसर में चेंबर-टू-चेंबर जनसंपर्क और चुनावी चर्चाओं का माहौल गर्म है. नामांकन के बाद प्रचार और तेज होने की संभावना है.

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी

Google CTA

Raebareli Central Bar Election News: अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सियासी पारा चढ़ने लगा है.  चुनावी समर में उतरने वाले दिग्गज चेहरों की दस्तक से कचहरी में गहमागहमी का माहौल है. गुरुवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे. शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो दो दिनों तक चलेगी.

यह भी पढ़ें...

पहले दिन 65 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

सेंट्रल बार सभागार में गुरुवार को सुबह से ही पर्चे खरीदने के लिए वकीलों की भीड़ जुटने लगी थी. एल्डर कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 05 प्रत्याशी,महामंत्री पद 07 प्रत्याशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष 03 प्रत्याशी,उपाध्यक्ष पद 06 प्रत्याशी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष 03 प्रत्याशी,संयुक्त मंत्री 07 प्रत्याशी,कोषाध्यक्ष पद 03 प्रत्याशी,वरिष्ठ कार्यकारिणी 13 प्रत्याशी,कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 17 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदें.

चेंबर-टू-चेंबर जनसंपर्क, दिग्गजों ने झोंकी ताकत

चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है. गुरुवार को पर्चा खरीदने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में चेंबर-टू-चेंबर जाकर वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं से जीत का आशीर्वाद मांगते नजर आए. कचहरी के चाय के होटलों से लेकर बार रूम तक सिर्फ चुनाव की ही चर्चाएं तैर रही हैं.

नामांकन के बाद और तेज होगा प्रचार

आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे नामांकन के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. जानकारों की मानें तो नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क और सोशल मीडिया कैंपेन और ज्यादा आक्रामक रूप अख्तियार कर लेगा.  फिलहाल, हर गुट अपने समीकरणों को साधने में जुटा हुआ है.