Raebareli Weather Update: रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

Newzo

• 09:37 AM • 20 Jul 2026

Raebareli Weather 20th July 2026: रायबरेली में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. रविवार की रिमझिम बारिश और दिनभर छाए बादलों से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. सोमवार को भी आसमान में घने बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई है.

 रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

रायबरेली में फुहारों से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर बादलों के डेरे के बीच गिरा पारा, आज भी बारिश के आसार

Google CTA

Raebareli Weather 20th July 2026: ज़िले में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है. रविवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और भोर होते ही शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. दोपहर बाद बारिश थम तो गई, लेकिन दिनभर धूप न निकलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस झमाझम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. 

यह भी पढ़ें...

​मौसम का यह बदला मिज़ाज सोमवार को भी बरकरार है. सुबह से ही काले बादलों ने आसमान को घेर रखा है, जिससे एक बार फिर मूसलाधार बारिश के आसार बने हुए हैं. 

​रिमझिम से शुरुआत, तापमान में गिरावट

​रविवार तड़के से ही रुक-रुक कर हो रही फुहारों ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम खुशनुमा कर दिया. हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के बीच बारिश तो बंद हो गई, लेकिन सूरजदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर धूप न खिलने के कारण पारा नीचे लुढ़क गया, जिससे बीते कई दिनों से पसीने छुड़ा रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली. 

आज भी छाए बादल, बारिश की संभावना


मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी और आसपास बने दबाव के क्षेत्र के कारण मानसूनी हवाएं सक्रिय हैं. सोमवार सुबह से ही रायबरेली के क्षितिज पर घने बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं. ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन में किसी भी समय तेज बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.