2 प्लेट छोले-भटूरे ने खोला शादीशुदा पति के इश्क का राज, हापुड़ के ब्रिजघाट पर पत्नी ने पकड़ा, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

यूपी तक

• 12:36 PM • 30 Sep 2026

हापुड़ ब्रिज घाट में दो प्लेट छोले भटूरे ने एक शादीशुदा शख्स की प्रेम कहानी का राज खोला. पत्नी ने पति की चालाकी पकड़ ली और परिवार के सामने मामला उजागर हो गया. पुलिस ने विवाद शांत कराया.

Google CTA

हापुड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ब्रिजघाट में उस वक्त सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब महज दो प्लेट 'छोले-भटूरे' ने एक शादीशुदा शख्स के सीक्रेट अफेयर की पोल खोलकर रख दी. अजय नाम का व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ चोरी-छिपे वक्त बिताने ब्रिजघाट पहुंचा था और अपनी माशूका के लिए बड़े चाव से छोले-भटूरे मंगवाए थे. लेकिन पीछा करते हुए पहुंची पत्नी और उसके परिवार ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. इसके बाद बीच सड़क पर ऐसा हंगामा हुआ कि राहगीरों का मजमा लग गया.

यह भी देखें...

2 प्लेट छोले-भटूरे से यूं गहराया शक

अजय अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ब्रिजघाट आया हुआ था. उधर उसकी पत्नी कविता और परिजनों को उसकी गतिविधियों पर काफी समय से संदेह था. जब अजय घर से निकला तो परिजनों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. ब्रिजघाट में अजय को एक दुकान पर बैठते ही उसने दो प्लेट छोले-भटूरे का ऑर्डर दिया.

जैसे ही पत्नी और उसके घरवाले वहां पहुंचे, सामने टेबल पर रखी दो प्लेटों ने उनका शक यकीन में बदल दिया कि अजय यहां अकेला नहीं है. इसके बाद पति की रंगरेलियों का पर्दाफाश हो गया.

'घर में क्लेश था'— पति ने दी सफाई, पत्नी ने किया खारिज

जैसे ही पत्नी ने अजय को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, बात कहासुनी से बढ़कर मारपीट और सरेआम ड्रामे तक पहुंच गई. अजय ने पत्नी के आरोपों से खुद का बचाव करते हुए कहा कि उसके साथ कोई गलत रिश्ता नहीं है बल्कि घर में रोजाना होने वाले मानसिक क्लेश और तनाव से तंग आकर वह थोड़ा बाहर आया था. पत्नी कविता और उसके परिजनों ने अजय के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और उसकी हरकतों का जमकर विरोध किया.

मौके पर पहुंची पुलिस, तमाशबीन बने लोग

ब्रिजघाट जैसी सार्वजनिक जगह पर 'पति, पत्नी और वो' के बीच छिड़ी इस जंग का लुत्फ वहां मौजूद स्थानीय दुकानदार और दर्शक भी उठाने लगे. मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया और दोनों पक्षों की बातें सुनकर मामले में आगे की कानूनी व सुलह-समझौते की प्रक्रिया शुरू की.