Baghpat Case: बागपत से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक युवक दीपक कुमार की शादी के कुछ ही महीनों बाद मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद शुरू हुए विवाद, मानसिक प्रताड़ना और समझौते के नाम पर लिए गए पैसों के दबाव ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. यह मामला अब गंभीर आरोपों और पुलिस जांच के घेरे में है.
ADVERTISEMENT
शादी के बाद शुरू हुआ विवाद, रिश्तों में दरार
जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार की शादी 10 मार्च 2026 को बागपत की रहने वाली गुड्डी से हुई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन परिवार का आरोप है कि सुहागरात पर ही पत्नी ने अपने पुराने रिश्ते और किसी अन्य युवक के साथ अफेयर की बात बता दी थी. इसके बाद WhatsApp चैट्स सामने आने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया और रिश्ते में दरार आ गई.
जाने के बाद मायकेबढ़ा विवाद
परिजनों के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी मायके चली गई और वापस आने से इनकार करने लगी. इसके बाद पति दीपक कुमार लगातार रिश्ते को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन विवाद और बढ़ता गया. आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके परिवार के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए, जिससे पूरा परिवार मानसिक दबाव में आ गया.
समझौते के नाम पर लाखों रुपये देने का आरोप
परिवार का कहना है कि 22 जून 2026 को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत करीब ढाई लाख रुपये दिए गए. लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद भी विवाद खत्म नहीं हुआ और परिवार पर लगातार दबाव और प्रताड़ना जारी रही. इसी तनाव के बीच 23 जून 2026 को दीपक कुमार ने अपनी जान दे दी.
परिवार के गंभीर आरोप और पुलिस जांच
मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पूरे मामले में परिवार को झूठे केसों और धमकियों के जरिए परेशान किया गया. उनका दावा है कि समझौते के नाम पर पैसों की मांग की गई और लगातार मानसिक दबाव बनाया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इस मामले में पत्नी गुड्डी, ससुर, सास समेत लगभग आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT









