Baghpat News:उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है जिसने रिश्तों की नींव हिलाकर रख दी है. दो बच्चों की मां और चाची का दिल अपने ही सगे भतीजे पर इस कदर आया कि 8 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते का अंत थाने के भीतर माला पहनाकर हुआ. गली-नुक्कड़ से लेकर सोशल मीडिया तक इस कांड की चर्चा जोरों पर है.
ADVERTISEMENT
5 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामला दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है.जानकारी के मुताबिक पूजा नाम की महिला की शादी करीब 8 साल पहले पंकज से हुई थी. शुरुआती सालों में सब कुछ ठीक रहा और उनके दो प्यारे बच्चे भी हुए. लेकिन घर की चौखट के भीतर ही एक ऐसा रिश्ता पनप रहा था जिसकी भनक समाज को नहीं थी. पूजा अपने ही जेठ के बेटे (भतीजे) संजीव को दिल दे बैठी थी. बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग पिछले 5 साल से गुपचुप तरीके से चल रहा था.
वेलेंटाइन डे की रात खुला राज
रिश्तों की मर्यादा तब तार-तार हो गई जब वेलेंटाइन डे की रात पति पंकज ने अपनी पत्नी पूजा और भतीजे संजीव को एक साथ देख लिया. घर में जमकर हंगामा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने की दहलीज तक जा पहुंचा. थाने में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. लेकिन पत्नी अपने भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही.
पति का बड़ा फैसला
जब सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची तो पति पंकज ने वह कदम उठाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. पंकज ने खुद खड़े होकर अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से करा दी. थाने के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और पंकज ने भारी मन से अपनी पत्नी को विदा कर दिया.
इस अनोखी शादी के दौरान गांव के जिम्मेदार लोग और समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. ताज्जुब की बात यह है कि इस शादी का किसी ने विरोध नहीं किया. पूजा के दोनों बच्चे फिलहाल अपने पिता पंकज के पास ही रहेंगे.पुलिस के मुताबिक, किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. मामला आपसी सहमति और सामाजिक मौजूदगी में थाने के बाहर ही सुलझा लिया गया.
ये भी पढ़ें:UP Weather Update: यूपी के इन 12 जिलों में 17 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
ADVERTISEMENT









