सीएम योगी आदित्यनाथ ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में दिया बड़ा संदेश, ये सब बोले

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में हिस्सा लिया और प्रदेश में खेल, कृषि और उद्योग के विकास पर जोर दिया. उन्होंने युवाओं को निरंतर प्रयास, साहस और अनुशासन के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी.

यूपी तक

• 01:36 PM • 24 May 2026

follow google news

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कृषि, उद्योग और खेल के विकास पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार प्रयास करते रहना ही सफलता की कुंजी है और निरंतर मेहनत से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने महान साहित्यकार सोहन लाल द्विवेदी की पंक्तियों को याद करते हुए कहा कि “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.” उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में साहस, दृढ़ता और अनुशासन बेहद जरूरी हैं. योगी ने कहा कि रोइंग जैसे खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति ही सही निर्णय ले सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है. राज्य सरकार खेल सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है ताकि युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में UPSC परीक्षा में एंट्री से पहले उतरवाई गई बेल्ट और घड़ी, 3 बार जांच के बाद ही मिली एंट्री