यूपी में सिपाही पति को इस हालत में देख आपा खो बैठी पत्नी, पुलिस के सामने ही करने लगी पिटाई

नाहिद अंसारी

• 04:27 PM • 06 Jul 2026

हमीरपुर में एक महिला सिपाही के किराए के कमरे से जुड़े विवाद ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. आरोप है कि प्रतापगढ़ में तैनात निलंबित सिपाही अपनी पत्नी की शिकायत के बावजूद महिला सिपाही के साथ रह रहा था. पत्नी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ने का दावा किया.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर से एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसने खाकी को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. यहां एक महिला सिपाही के किराए के कमरे में आधी रात को जो कुछ हुआ, उसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. 

यह भी पढ़ें...

अपनी तीन महीने की बच्ची को घर छोड़कर एक बेबस पत्नी अपने पति को ढूंढते हुए उत्तर प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले पहुंच गई. जब पीड़ित पत्नी पुलिस टीम के साथ हमीरपुर के एक मकान में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे के भीतर उसका सिपाही पति महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मना रहा था. 

प्रतापगढ़ से शुरू हुई 'इश्क और धोखे' की दास्तान

कहानी प्रतापगढ़ से शुरू होती है. वहां के महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही का अफेयर वहीं तैनात एक शादीशुदा सिपाही से हो गया. सिपाही की एक तीन महीने की मासूम बच्ची भी है. जब इन दोनों के अवैध संबंधों की भनक प्रतापगढ़ के एसपी को लगी, तो उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर दिया और महिला सिपाही को चेतावनी दी.

प्यार का भूत ऐसा सवार था कि निलंबन के बाद भी सिपाही बाज नहीं आया. वह छिप-छिपकर पुलिस लाइन में महिला सिपाही के साथ रातें गुजारने लगा. पत्नी को जब दोबारा इसकी भनक लगी, तो उसने फिर शिकायत की. इसके बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए महिला सिपाही का तबादला हमीरपुर कर दिया.

'चौथा शिकार' और आधी रात का वो रेड

महिला सिपाही ने 23 जून को हमीरपुर में जॉइनिंग की और यहां एक मोहल्ले में किराए का कमरा ले लिया. मकान मालिक को उसने इसी सिपाही को अपना पति बताया था. आखिरकार, 3 जुलाई की तड़के सुबह करीब 3 बजे, सिपाही की पत्नी अपने मायके वालों और स्थानीय पुलिस को लेकर उस कमरे पर धमक पड़ी.

दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने वहीं अपने सिपाही पति की चप्पलों और लातों से जमकर धुनाई कर दी. मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने बामुश्किल बीच-बचाव किया और दोनों को कोतवाली ले आए.

सिपाही की साली का बड़ा खुलासा

सिपाही की साली ने बताया कि इस महिला सिपाही की पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं. एक पति की मौत हो चुकी है और दूसरे से तलाक का केस चल रहा है. इतना ही नहीं, इसने एक तीसरे युवक पर शारीरिक शोषण का केस करके उसे जेल भिजवा दिया है. मेरी बहन का पति इसका चौथा शिकार है.

इंसाफ की गुहार लगा रही पीड़ित पत्नी

एक तरफ जहां इस महिला सिपाही का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद विवादित रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची की मां और पीड़ित पत्नी अब पूरी तरह टूट चुकी है. कोतवाली लाए जाने के बाद भी खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.